Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय दल से श्री देवनानी ने की मुलाकात, कहा- हम सभी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों का आव्‍हान किया है कि हम सभी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा राष्ट्र के विकास को अपने कार्यो में सर्वप्रथम रखे। श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारियों को पूरी जिंदगी सक्रिय रहना चाहिए। राष्ट्र के विकास में भागीदार बनना चाहिए। तनाव मुक्त रहकर, जिंदगी को मानव सेवा में लगाने के लिये कार्य करना चाहिए। 

श्री देवनानी मगलवार को यहां विधानसभा में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के एक दल के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने दल के सदस्यों से परिचय लिया। दल में भारत, केन्या, इजिप्ट और रूस के अधिकारी शामिल थे। श्री देवनानी ने कहा कि स्पीकर की निष्पक्षता से विधानसभा का गतिरोध दूर हो सकता है। स्पीकर निष्पक्ष होता है, उसे सभी दलों के सदस्यों की बात सुननी होती है और निष्पक्ष तरीके से निर्णय लेना होता है। यदि स्पीकर निष्पक्ष होगा तो विधानसभा में गतिरोध तुरंत दूर हो सकता है। 

आगे उन्होंने राजस्थान विधानसभा की जानकारी देते हुए कहा की विधानसभा में प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है। विधायकों को प्रश्न किए जाने का अधिकार है। राज्य सरकार से सदन में विधायक के प्रश्न का जवाब दिलाया जाता है। शून्य काल में विधायक अपनी बात रख सकते हैं। राजस्थान विधानसभा में 21 समितियों के माध्यम से विभिन्न विभागों की रिपोर्ट तैयार होती है। 

श्री देवनानी ने कहा राजस्थान विधानसभा को पेपरलेस बनाया जा रहा है। इससे कम समय में अधिक काम हो सकेगा। विधानसभा में म्यूजियम का निर्माण किया गया है। इस राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में राजस्थान निर्माण से लेकर वर्तमान तक के राजनीतिक सफर का दिग्दर्शन किया जा सकता है।

प. दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहा मधुकर भवन में प. दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय चिंतक और विचारक थे। उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। वे हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है। पण्डित जी की 56वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्‍याय राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर स्मृ‍ति व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष श्री मोहनलाल छीपा, पूर्व सांसद श्री ओंकार सिंह लाखावत, पूर्व विधायक श्री सतीश पूनिया, श्री नीरज कुमावत सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

मुख्य न्यायाधिपति को बधाई दी 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहा राजभवन में मुख्य न्या्याधिपति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान के मुख्य न्यायाधिपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।