Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

जयपुर: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। इससे लोगो को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कत आ रही है। सड़क, हवाई और रेल सेवा पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शानिवार को ये जानकारी दी।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के इकलौते पर्वतीय टूरिस्ट स्पॉट माउंट आबू में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और बूंदी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक सीकर के फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, सीकर में छह डिग्री सेल्सियस, पिलानी में सात डिग्री सेल्सियस, चूरू में सात डिग्री सेल्सियस, अलवर में आठ डिग्री सेल्सियस और संगरिया (हनुमानगढ़) और बीकानेर में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।