Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

जेल में रहते हुए राज्यसभा की सदस्यता का शपथ लेंगे संजय सिंह

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को दूसरी बार पुलिस हिरासत में संसद जाने और राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की इजाजत दे दी. कोर्ट ने संजय सिंह को 8 फरवरी या 9 फरवरी को संसद जाने की इजाजत दे दी है. इसके साथ-साथ कोर्ट ने संजय सिंह के वकील को संबंधित दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर लेने के लिए तिहाड़ जेल में उनसे मिलने की अनुमति भी दे दी है.

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल ने संजय सिंह के आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि 3 फरवरी, 2024 को इस कोर्ट ने जेल अधिकारियों को सदस्य के रूप में शपथ दिलाने के लिए आरोपी को न्यायिक हिरासत के तहत राज्यसभा में ले जाने का निर्देश दिया था. हालांकि, कोर्ट को बताया गया कि संजय सिंह को शपथ के लिए राज्यसभा में ले जाया गया था, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी.