Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अयोध्या की तुलना वेटिकन सिटी से की, कहा- राम मंदिर बहुत गर्व की बात

भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को अयोध्या की तुलना वेटिकन सिटी से की। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राम मंदिर बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बाद भी पिछली सरकार ने इसे बनाने में मदद नहीं की। 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इतने सालों के बाद राम मंदिर बनाया जा रहा है और इसे देखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सुचारू व्यवस्था की गई है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि दुनिया भर से लोग अयोध्या देखने आएंगे और वेटिकन सिटी की तरह ही इसके बारे में बात करेंगे। ये भारत की ताकत है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आने वाले पांच साल राजस्थान के विकास के लिए अहम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और वरिष्ठ बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा उन 12 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।