Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

राजेंद्र शुक्ला कॉलेज में बने थे छात्रसंघ अध्यक्ष और अब बनेंगे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना सस्पेंस खत्म कर दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद ये तय किया गया है कि सूबे की कमान मोहन यादव संभालेंगे।

वहीं, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी दो डिप्टी सीएम होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइये आपको बताते है कि कौन हैं राजेंद्र शुक्ला, जो संभालेंगे प्रदेश की डिप्टी सीएम की कमान।

मध्य प्रदेश के प्रमुख नेताओं में से एक राजेंद्र शुक्ला का जन्म 1964 में रीवा में हुआ। उनके पिता भैयालाल शुक्ल एक ठेकेदार हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी होने के कारण वे 1986 में इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने। उन्होंने 2003 में विधानसभा चुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिर से अपनी जीत दोहराई।

एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल में, उन्होंने वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानून और विधायी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों के अंतर्गत काम किया। उन्होंने 2013 में शिवराज सिंह चौहान सरकार के तहत कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।