Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

प्रियंका गांधी का बड़ा एलान, कहा- सरकार बनते ही गैस सिलेंडर पर मिलेगी 500 रुपये की सब्सिडी

छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में कहा कि महिलाओं के जरिये चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह के कर्ज को माफ किया जाएगा और सड़क दुर्घटना पर मुफ्त ईलाज भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैत्री न्याय योजना के तहत हर गैस सिलेंडर की रिफिल पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 

प्रियंका ने रैली में कहा कि सरकार बनते ही राज्य के 49 लाख 63 हजार उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता, जिनकी बिजली की मासिक खपत 200 यूनिट से कम है, उनका बिजली बिल पूरी तरह से माफ होगा। बाकी के सात लाख 63 हजार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क और बनाए जाएंगे। उनके मुताबिक अभी राज्य में 300 पार्क हैं जिसके बाद ये 1000 हो जाएंगे। राज्य के सभी 6000 हायर सेकेंडरी और सभी हाई स्कूल को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। प्रियंका ने चुनावी रैली में जनता से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।