बंगाली हिंदू समुदाय 'पोला बैसाखी' मनाकर न सिर्फ नया साल, बल्कि नया वित्तीय साल भी शुरू करता है। ये दिन हिंदू व्यापारियों और कारोबारियों के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन वे सालाना हिसाब-किताब के लिए नया बही-खाता या 'हाल खाता' खरीदते हैं। ये त्योहार सांप्रदायिक भाईचारे की मिसाल है। सिलीगुड़ी के व्यापारी हर साल मुस्लिम व्यापारियों से 'हाल खाता' खरीदते हैं। देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों वाले हाल खातों की कीमत 30 रुपये से 500 रुपये तक होती है। इस साल पोला बैसाखी या बंगाली नया साल 15 अप्रैल को पूरे पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा।
बंगाल में 15 अप्रैल को मनाई जाएगी पोला बैसाखी
You may also like
बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल के ICU में लगी आग, 4 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे.
राहुल गांधी का चार साल बाद उत्तराखंड दौरा, पौड़ी से होगा चुनावी शंखनाद.
कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद.
बंगाल में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA रेड, बम धमाके से जुड़े तार.