Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 5 साल तक गरीबों के मिलेगा फ्री राशन

 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने  है राज्य सरकार महादेव डेंटिग पैसे के लेन देन जैसे गंभीर आरोपो में घिरी हुई है। लेकिन इसी चुनावी सरगर्मी के बीच पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से लोकलुभावन का बड़ा ऐलान किया है।  आगामी चुनाव के लिहाज से किसी रेवड़ी से कम नहीं है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के  दुर्ग मे चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को गरीब कल्याण योजना के तहत आन वाले पांच सालो तक के लिए गरीबो को मुफ्त राशन देने के  ऐलान किया है। पीएम के इस योजना से देश की बड़ी संख्या में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को  लाभ मिलने वाला है। 

पीएम के इस ऐलान को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक बड़ी सौगात के रूप मे माना जा रहा है। उसी दौरान पीएम मोदी ने सूबे की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैने निश्चय कर लिया है कि 80 करोड़ सेज्दा लोगों के लिए लाभकारी योजना को अगले पांच सालों के लिए और विस्तार किया जाएगा। लोगों के प्यार और  आशीर्वाद से हमे  पिवत्र निर्णय करने की क्षमता मिलती है।  आपको  बता दें कि इस गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को पांच किलो गेहूं या फिर चावल निशुल्क मिलता है। इस  कल्याणकारी योजना का  आगाज 30 जून 2020 को किया गया था।  इस योजना का विस्तार सयम समय पर किया जाता रहा है।  इसी कड़ी में  इस बार भी इस योजना का विस्तार का गया था।