Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

तमिलनाडु: नीलगिरी वन विभाग ने जनता से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की


तमिलनाडु के नीलगिरि वन विभाग ने वन क्षेत्रों में ग्रीन दिवाली मनाने के लिए स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया। नीलगिरी जिला वन विभाग ने मुदुमलाई के आसपास के ग्रामीणों के लिए एक नोटिस जारी किया गया। ये नोटिस उन लोगों के लिए था जो पटाखे फोड़ने के लिए दिवाली का इंतजार कर रहे हैं।

दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से जंगली जानवर और उनके बच्चे डर जाते हैं और शहर में घुस आते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने लोगों को जंगलों और जंगली जानवरों की रक्षा के लिए पटाखे फोड़े बिना ग्रीन दिवाली मनाने की सलाह दी है क्योंकि ये गांव मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के करीब हैं।