Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

चंडीगढ़ में दृष्टी बाधितों के लिए शुरू हुई नागेश ट्रॉफी

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में नागेश ट्रॉफी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें खिलाड़ी अपने कौशल और क्षमता का उत्साहजनक प्रदर्शन करेंगे।

इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल हैं। नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के मानद अध्यक्ष विनोद चड्ढा ने कहा कि अगर बीसीसीआई ब्लाइंड क्रिकेट को मान्यता देता है तो ऐसे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।

इस टूर्नामेंट में आपको रोमांचक मैच तो देखने को मिलेंगे ही, साथ ही ये भी देखने को मिलेगा कि जुनून और मजबूत हौसलों की कोई सीमा नहीं होती। ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों के साहस, उनके बीच आपसी सौहार्द और उनकी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शित करेगा।