Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी बोले, कांग्रेस ने समाज को भूख, भय और भ्रष्टाचार का वातावरण दिया

नवनियुक्त मंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को सीएम भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में भूख, भय और भ्रष्टाचार का वातावरण रहता था।

नए मंत्रिमंडल में जयपुर का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा है। इसमें सीएम भजन लाल शर्मा, उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और कैबिनेट मंत्री राठौड़ जयपुर शहर की सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा दूदू सीट का प्रतिनिधित्व करते है। पूर्व अशोक गहलोत सरकार के अलग जिला बनाए जाने से पहले दूदू जयपुर जिले का हिस्सा था।

नवनियुक्त मंत्रिमंडल में 72 साल के किरोड़ी लाल मीणा सबसे उम्रदराज और 42 साल के अविनाश गहलोत सबसे कम उम्र के हैं। ओटाराम देवासी, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के. के. विश्नोई और जवाहर सिंह बेधम को राज्यमंत्री बनाया गया है।