राजस्थान के माउंट आबू में मंगलवार को तापमान माइनस वन डिग्री दर्ज किया गया। कम तापमान ने पर्यटकों को ठंडे मौसम का अनुभव करने के लिए आकर्षित किया है। माउंट आबू में पिछले कुछ दिनों से माइनस वन से जीरो डिग्री तक तापमान बना हुआ है।
सैर करने एक पर्यटक ने बताया कि, "इसके लिए तो आए थे खास। उसका मजा लेने के लिए तो उसका मजा एक अलग ही मजा है। गुजरात में इतना ठंड नहीं होता तो एक्सपीरियंस के लिए यहां आए थे।"