Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की मांगें राज्य सरकार ने मानी

मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे की मांगें मान लीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में जरांगे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आंदोलन कर रहे अनिश्चितकालीन अनशन को खत्म किया।

इससे पहले जरांगे ने मांगें न मानने पर अपने समर्थकों के साथ मुंबई के आजाद मैदान में धरना देने की बात कही थी। जरांगे अपने समर्थकों के साथ 20 जनवरी को जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।