Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

भारी बर्फबारी के बाद कई टूरिस्ट प्लेस बंद

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से सड़कों पर बर्फ जमा हो गई। इस वजह से टूरिस्ट प्लेस शिंकू ला दर्रा को बंद कर दिया गया है। मनाली और शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। अकेले लाहौल और स्पीति जिले में ग्राम्फु-लोसर और दारचा-सरचू राजमार्गों सहित 106 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसने 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ आंधी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।