Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

ममता बनर्जी ने बंगाल को महिलाओं के लिए बताया सुरक्षित राज्य, संदेशखाली को लेकर बोली ये बात

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी नेता संदेशखाली के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।

ममता बनर्जी ने कहा कि जब मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाया गया तो बीजेपी नेता कहां थे?' उन्होंने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि क्या उन्हें महिला सशक्तीकरण के बारे में बात करने में शर्म नहीं आती?

ममता बनर्जी,"कुछ लोग संदेशखाली के बारे में फर्जी सूचनाएं फैला रहे हैं। महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है बंगाल। बीजेपी नेता संदेशखाली के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी के शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप हैं। जब मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाया गया तो बीजेपी नेता कहां थे? जब हाथरस जल रहा था तब वे कहां थे? क्या उन्हें महिला सशक्तीकरण की बात करने में शर्म नहीं आती? यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने सांसद को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें शर्म आनी चाहिए।"