Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

'भ्रष्टाचार की दुकान' को बंद करने के लिए की जा रही कार्रवाई, धीरज साहू पर IT की छापेमारी पर किरण रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसकी 'भ्रष्टाचार की दुकान' बंद होनी चाहिए।

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजिजू ने 12 अगस्त 2022 को कांग्रेस सांसद धीरज साहू के एक ट्वीट का जिक्र किया। जिसमें साहू ने लिखा था "नोटबंदी के बाद देश में इतना कालाधन और भ्रष्टाचार देखकर प्रतीत हो जाता है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना कालाधन जमा कर लेते हैं। अगर इस देश में भ्रष्टाचार को कोई जड़ से खत्म कर सकता है तो सिर्फ वो कांग्रेस पार्टी हैं।"

साहू के इस बयान पर रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करेगी, जबकि उनकी ही पार्टी के सांसद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अगर भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो कांग्रेस और कांग्रेस जैसे लोगों को खत्म करना होगा। 

रिजिजू ने कहा," कांग्रेस की 'भ्रष्टाचार की दुकान' को बंद करना चाहिए। इसीलिए सख्ती से ये कार्रवाई हो रही है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि छापेमारी के दौरान कोई मशीन कैश गिनते-गिनते थक गई हो।''