Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

भारतीय नौसेना ने सबमरीन रेस्क्यू ऑपरेशन की झलक पेश की, ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश

Andhra Pradesh: एडवांस्ड सबमरीन रेस्क्यू क्षमताओं वाले दुनिया भर के सिर्फ 12 देशों में शामिल भारतीय नौसेना ने पानी के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशनों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय  सहयोग की अपील की है। आंध्र प्रदेश के वाइजेग में मिलन 2024 एक्सरसाइज के दौरान भारतीय नौसेना ने अपनी क्षमताओं की झलक पेश की।

प्रदर्शन के दौरान, नौसेना ने अपने थर्ड जेनरेशन डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) की झलक दिखलाई। ये मुश्किलों से घिरी पनडुब्बियों की मदद के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इस मौके पर मौजूद दूसरे देशों की नौसेना के अधिकारियों को भारतीय नौसेना का ये अंदाज काफी पसंद आया।

मिलन एक्सरसाइज "सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग," की थीम  के साथ 55 देशों को एक साथ लाता है। इसका शुमार दुनिया की सबसे बड़ी मेरीटाइम एक्सरसाइज में किया जाता है। भारतीय नौसेना सबमरीन रेस्क्यू ऑपरेशनों के लिए मजबूत ग्लोबल नेटवर्क बनाने के लिए दूसरे देशों के साथ साझेदारी करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का फायदा उठा रही है।