Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

फ्री बिजली की केजरीवाल सरकार की पॉलिसी कैसे होगी लागू

दिल्ली की केजरीवाल ने नई सोलर पॉलिसी-2024 लागू की है. खुद सीएम केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. उन्होने कहा कि इससे पहले हमने 2016 में सोलर पॉलिसी लागू की थी. 2016 पॉलिसी को अच्छा माना गया था. उसमें 250 मेगावाट की क्षमता वाले छतों पर लगाए और 1250 मेगावाट डिस्कोम ने बाहर से खरीदी. इससे प्रदूषण कम होता है. दिल्ली में 200 यूनिट तक जीरो बिल, 201 से 400 तक आधा बिल और उससे ऊपर सब्सिडी नहीं मिलती है लेकिन इस नई पॉलिसी लागू होने के बाद जो लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगाएंगे उन सबका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. ऊपर से अतिरिक्त 700 रुपए हर महीने कमाई भी होगी.