Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी-पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक भीषण गर्मी के हालात रहेंगे। जिस वजह सामान्य जीवन प्रभावित रहेगा। हीटवेव कम से कम 30 अप्रैल तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप से रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहने और धूप में निकलते वक्त सिर जरूर ढंके।

पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं बांकुरा में (43.9), बर्धमान में (42.6), मिदनापुर में (42.6), आसनसोल में (42.4) और पुरुलिया में (42.7) डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि 30 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों में हीटवेव के हालात बने रहेंगे।