Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बिहार-राजस्थान में गर्मी का सितम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है. दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे. इस कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं. शाम के समय दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 से 5 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों में कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखाई देगा.