Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

क्या दिल्ली में अब हुआ दवाई घोटाला

दिल्ली में शराब घोटाले के जिन्न अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि अब सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवा को लेकर सियासत गरमा गई है. दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर दवा घोटाले का आरोप लगाया है. केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाइयां मिल रही हैं, लोगों की जिंदगी से समझौता किया जा रहा है और उन्हें खतरे में डाला जा रहा है.

दरअसल, दिल्ली सरकार के विजिलेंस विभाग ने दिल्ली के अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की जांच की थी. इस जांच में दवाइयों के 10 फीसदी नमूने फेल हो गए. जिसकी रिपोर्ट के बाद अब दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है.