Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा महागठबंधन, हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं: राहुल गांधी

Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए विपक्षी गुट इंडिया को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। बिहार के पूर्णिया में सार्वजनिक रैली में गांधी ने कहा, "सामाजिक न्याय देने की जिम्मेदारी बिहार में हमारे गठबंधन की है। नीतीश जी की यहां कोई जरूरत नहीं है। यहां पर हम अपना काम कर लेगें। मिलकर हमारा गठबंधन जो करना है, कर देगा।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मंगलवार को बिहार के पूर्णिया जिले में पहुंची। अररिया से रवाना होने से पहले सुबह कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव भी थे।