Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

जम्मू कश्मीर: घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी, पारा और गिरा

Srinagar: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में रविवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को उम्मीद जताई थी कि छह-सात दिनों तक घाटी में बर्फबारी होती रहेगी। बर्फबारी के दौरान शहर में ट्रैफिक की कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी मुस्तैद दिखाई दिए।  

बर्फबारी के कारण कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच हवाई यातायात निलंबित कर दिया गया है। श्रीनगर हवाईअड्डे का रनवे बर्फ से ढका होने के कारण रविवार सुबह चार उड़ानें रद्द कर दी गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर शहर में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भी भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

गुरेज घाटी में रविवार सुबह नौ इंच बर्फबारी दर्ज की गई। करीब दो महीने के बाद कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो रही है।