Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

बीजापुर: विस्फोटकों के साथ चार नक्सली गिरफ्तार, फुटपाथ पर आईईडी लगाने की बना रहे थे योजना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को विस्फोटकों के साथ नक्सली मिलिशिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान कट्टूर मुर्गा मार्केट में नक्सलियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। पकड़े गए चार चार नक्सलियों का नाम- सुदरू माड़वी, रामू बेदजा, बुधराम ताती और सुखराम कलमू है। 

तलाशी लेने पर उनके बास से एक टिफिन-बॉक्स बम, एक पैकेट पेंसिल सेल, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर और पटाखे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फुटपाथ पर आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे। 

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम 1967 की धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाई के बाद, गिरफ्तार नक्सलियों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।