Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

Mumbai: पूर्व सीएम मनोहर जोशी की पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

Mumbai: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी की पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई की गई। उनका पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से लाया गया। मनोहर जोशी की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। 

86 साल के जोशी का शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जोशी के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष के रूप में जोशी के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को याद किया। 

मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे। जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वो अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इसके अलावा मनोहर जोशी सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे। मनोहर जोशी मार्च 1995 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।