Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल! जहांगीरपुरी इलाके में AQI 1000 के पार

दिल्ली में अभी ठंड ठीक से आई भी नहीं और दिल्ली पूरी तरह से गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है. शुक्रवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई लेवल 504 तक पहुंच गया. यहां तक कि आनंद विहार इलाके में AQI लेवल 865 दर्ज किया गया. यह बेहद गंभीर श्रेणी में आता है. दिल्ली में खतरनाक जहरीली हवा को देखते हुए ग्रैप 3 भी लागू किया गया है.

पिछले दो दिनों में जिस खतरनाक वायु प्रदूषण का दिल्ली शिकार हुई है, उसे देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आनंद विहार बस स्टैंड पर जाकर प्रदूषण बढ़ने के कारणों का जायजा लिया. ताजा जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर 1098 पहुंच गया.