Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

मिजोरम सीएम के वोट डालते समय ईवीएम मशीन में आई खराबी, चुनाव अधिकारियों ने दी जानकारी

आइजोल के एक मतदान केंद्र से ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबर मिली थी, जहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा मतदान करने गए थे। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी नाजुक कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह रामहलुन वेंगलाई प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र गए थे, लेकिन उस समय ईवीएम काम नहीं कर रही थी। इसलिए, वे घर वापस चले गए और सुबह 9.40 बजे फिर से वोट डालने पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने सुबह 7.40 बजे अपने आइजोल पश्चिम-तीन निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 7,200 कर्मियों को तैनात कर रक्षा व्यवस्था की गई।

अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि 8.57 लाख मतदाताओं में से 77 फीसदी से ज्यादा ने वोट डाला। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने कहा कि मतदान 80 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है क्योंकि दूर-दराज के जिलों से अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है।