Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

झारखंड के रांची में छापेमारी के दौरान ईडी ने नकदी की बरामद

ईडी ने झारखंड के रांची में राज्य के एक मंत्री के करीबियों के घर से बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई है। सूत्रों की तरफ से शेयर किए गए वीडियो फुटेज में एक कमरे में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं, बताया जा रहा है कि ये  ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकाने से बरामद हुई हैं।

ईडी के सूत्रों ने कहा कि बरामद कैश का पता लगाने के लिए अभी गिनती की जा रही है। यह छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिन्हें पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।