Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत अंबा प्रसाद और कथित तौर पर उनसे जुड़े कुछ लोगों के छापेमारी की है। छापेमारी को करते हुए 26 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है।

रांची और राज्य के कुछ शहरों में लगभग 17-18 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। 36 साल के विधायक हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक ईडी, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों और कथित अवैध रेत खनन, जबरन वसूली और कुछ दूसरे अपराधों से संबंधित कई एफआईआर के तहत तलाशी अभियान चला रही है।