सोमवती अमावस्या के मौके पर उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने अस्था की डुबकी लगाई। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन लोग गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन किए गए दान से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। सोमवती अमावस्या को चैत्र अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। कई श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में की गई व्यवस्था के लिए उत्तराखंड सरकार की तारीफ की।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई
You may also like
राम मंदिर परिसर को हराभरा बनाने की तैयारी, 30 प्रतिशत क्षेत्र में विकसित होगा ग्रीन कवर.
अमित शाह शिलांग दौरे पर, एनईसी के पूर्ण सत्र की करेंगे अध्यक्षता, पूर्वोत्तर के विकास से जुड़े मुद्दों पर करेंगे मंथन.
पंजाब सिविल सचिवालय और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट.
CM योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भर्ती परीक्षा और पर्यावरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.