Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

MP: कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह पांथे पर जानलेवा हमला, 15 से 20 लोगों ने बुरी तरह पीटा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह पांथे पर शुक्रवार को जबलपुर में उनके घर के बाहर 15 से 20 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि एक लोकल जिम मालिक और उसके साथी दोस्तों ने उन पर हमला किया था। पांथे ने बताया आरोपितों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र पांथे ने जब जिम मालिक रितेश से उनके हाथ में पकड़े झंडे के बारे में सवाल किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। बाद में दोनों पक्ष शिकायत लेकर पुलिस थाना पहुंचे।

पुलिस और पीड़ित दोनों ही पक्षों ने इस घटना के पीछे किसी भी पॉलिटिकल एंगल या चुनावी रंजिश से इनकार किया है।