Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

गुवाहाटी: पुलिस ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को शहर में एंट्री करने से रोका, कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़े

Assam: गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शहर में एंट्री देने पर रोक लगा दी, इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हो गए और बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। इसके कारण उनके और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा राज्य में अपने अंतिम चरण के लिए मंगलवार को असम में फिर से प्रवेश कर गई। यहां पर राहुल गांधी का छात्रों, कई सिविल सोसाइटी के सदस्यों और कई ग्रुप्स के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम पहले से तय है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि पुलिस ने उसे गुवाहाटी शहर में रोड शो या पदयात्रा करने की अनुमति नहीं दी।

राहुल गांधी गुवाहाटी से लगभग 75 किलोमीटर दूर कामरूप जिले के दमदमा में प्रेस कॉन्फ्रेस करेंगे। इसके बाद यात्रा में शामिल लोग दोपहर का भोजन करेंगे। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।