Breaking News

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद इलाके में MCD का एक्शन, कई होटलों पर लटका ताला     |   बिहार: मुजफ्फरपुर अग्निकांड में अब तक 4 लोगों की मौत     |   मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में हुए आग हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख     |   यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद HC ने जताई कड़ी नाराजगी     |   बंगाल: TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर NIA की रेड     |  

मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में चिथिराई महोत्सव हुआ शुरू

Tamil Nadu: प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर का चिथिराई महोत्सव ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को यहां मीनाक्षी सुंदरेश्वर तिरुकल्याणम का आयोजन हुआ। इस मौके पर फूलों से सजा 66 फीट लंबा सुनहरा झंडे फहराया गया। इसे देखने के लिए मदुरै जिला कलेक्टर संगीता और मंत्री पलानीवेल त्यागराजन सहित कई श्रद्धालु वहां मौजूद रहे।

आज से शुरू हुए 12 दिन के महोत्सव का खास आकर्षण 20 अप्रैल को होगा। इस दिन देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर की शादी कराई जाएगी, जिसके गवाह वहां मौजूद सभी श्रद्धालु बनेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को रथ उत्सव होगा।