Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

महादेव ऐप घोटाले पर सवालों से भाग रहे हैं सीएम भूपेश बघेल: अनुराग ठाकुर

भोपाल: केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भोपाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव ऐप घोटाले को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल महादेव ऐप घोटाले से जुड़े सवालों से भाग रहे हैं।

अनुराग ठाकुर विपक्षी गुट इंडिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गुट किसी भी राज्य में नहीं चल पाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते कहा कि उसका भ्रष्ट चेहरा सामने आ गया है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री न तो  युवाओं और महिलाओं को जवाब दे पा रहे हैं और न ही जांच एजेंसियों और मीडिया को जवाब देने में सक्षम हैं।