Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

सीमा सड़क संगठन ने अमरनाथ यात्रा के रास्ते से बर्फ हटाना किया शुरू

अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जाने वाले ट्रैक पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। सीमा सड़क संगठन ने अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्ते से बर्फ हटाना शुरू कर दिया है।

यात्रा का पंजीकरण शुरू हो चुका है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होकर 19 अगस्त को खत्म होगी।

यात्रा दो रास्तों से पूरी की जा सकती है।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिए 48 किलोमीटर का मार्ग है और मध्य कश्मीर के गांदरबल इलाके से 14 किलोमीटर का रास्ता तय कर बालटाल के रास्ते पहुंचा जा सकता है।