Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाया कंबल, गर्भगृह में लगा हीटर

मंदसौर: लगातार बढ़ती ठंड के बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं। भगवान को न सिर्फ कंबल ओढ़ाया गया है बल्कि उन्हें सर्दी से बचाने के लिए गर्भगृह में हीटर भी लगाया गया है। दिसंबर का महीना है, हर कोई ठंड से कांप रहा है। इंसान हो या भगवान हर किसी को गर्म कंबल की जरूरत होती है, इसलिए भगवान पशुपतिनाथ की आठ मुख वाली मूर्ति को कंबल से ढक दिया गया है।

इसलिए मध्य प्रदेश के मंदसौर में बने विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पशुपतिनाथ की अष्टमुखी मूर्ति को मखमल का कंबल ओढ़ाया गया और गर्भगृह में हीटर भी लगाया गया है।

मंदिर के पुजारी का कहना है कि शीतलहर बढ़ गई है, जिस तरह लोगों को ठंड लगती है और खुद को ठंड से बचाने की जरूरत महसूस होती है, उसी तरह भगवान को भी ठंड लगती है। पुजारियों के मुताबिक भगवान को कंबल ओढ़ाकर और गर्भगृह में हीटर लगाकर भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखने की कोशिश की जा रही है।