Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

जनजातीय बांस कारीगरों का बड़ा काम, राजनीतिक दलों से मिल रहे हैं बड़े ऑर्डर

ओड़िशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अलग-अलग राजनैतिक दलों का प्रचार जोर पकड़ रहा है। भुवनेश्वर में बांस से घरेलू कलाकृतियां बनाने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों को राजनैतिक दलों से अपनी पार्टी के झंडे लगाने के लिए बांस की छड़ों का ऑर्डर मिल रहा है।

राजनैतिक दलों ने बांस की छड़ों के लिए बड़े ऑर्डर दिए हैं, जो सस्ते और ईको-फ्रेंडली हैं और चुनाव प्रचार के दौरान इनकी भारी मांग है। ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों के लिए एक साथ 13 मई से एक जून के बीच चार चरणों में चुनाव होने हैं।