Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'बेरोजगारी' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए ताकि वो समाज की बेहतर सेवा कर सकें।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने इतना समय लोगों को या खुद को समझने में लगाया होता तो वो समाज के लिए ज्यादा मददगार होते।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान "न्याय" के महत्व पर जोर दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत की युवा बेरोजगारी दर पाकिस्तान जैसे देशों से भी ज्यादा है। उन्होंने इसके लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।