Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

केरल पुलिस प्रमुख के घर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, ये है पूरा मामला

भाजपा महिला मोर्चा की पांच कार्यकर्ता शनिवार सुबह केरल पुलिस प्रमुख दरवेश साहब के आधिकारिक आवास में घुस गईं। वंदीपेरियार मामले में न्याय की मांग करते हुए महिला विंग ने ऐलान किया था कि शनिवार को वो विरोध प्रदर्शन करेंगी।

इन महिलाओं ने राज्य सचिवालय के समक्ष केरल पुलिस पर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन को बेईमानी से बरी करने में मदद करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा ने आरोप लगाया था कि आरोपी सीपीआई (एम) की युवा शाखा का कार्यकर्ता है। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में वंदीपेरियार मामले में छह वर्षीय लड़की का पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या और दुष्कर्म का आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन है, जिसे केरल पुलिस ने बेईमानी से बरी कर दिया है। इसी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही है और आरोपी के खिलाफ सजा की मांग कर रही है।