Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा, कहा- हिमाचल में महिलाओं और युवाओं से झूठे वादे किए

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस पर टिप्पणी की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे  झूठे हैं उन्होंने लोगों से झूठे वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं को प्रति महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख, 50 हजार महिलाएं हैं जो पिछले 10 महीनों से इसका इंतजार कर रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट बैठक में कहा था कि उनका पहला निर्णय ये होगा और उनके बैंक खातों में 1,500 रुपये आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कांग्रेस विफल रही और उसकी गारंटी विफल रही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिर उन्होंने कहा कि 67 हजार पद खाली हैं और 33 हजार और पद भरेंगे और वे एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे, एक लाख तो छोड़िए वे एक हजार लोगों को भी रोजगार नहीं दे सके। कांग्रेस विफल रही और उसकी गारंटी विफल रही।