Breaking News

खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची पटना पुलिस, खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को गिरफ्त में लिया     |   WB: टीएमसी नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने बिधाननगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया     |   दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया     |   दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी 6 जुलाई तक बढ़ाई     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: फॉरेंसिक जांच के लिए FSL टीम आज फिर घटनास्थल जाएगी     |  

Tamil Nadu: त्रिचि के पास शिव मंदिर के खंडहर मिले, 10वीं सदी का मंदिर होने का अनुमान

Trichy: तमिलनाडु में त्रिचि के पास कुंभकुडी गांव में शिव मंदिर के अवशेष मिले हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक मंदिर 10वीं सदी में चोल युग के समय का हो सकता है। अवशेषों में एक शिवलिंग भी मिला है। मंदिर खंडहर हो चुका है। फिर भी गांव वालों ने महाशिवरात्रि पर खंडहर के आसपास सफाई की।

त्रिची के संगठन "अत्रुपादाई" ने अवशेषों की जांच की। ये संगठन विरासत संरक्षण के लिए काम करता है। संगठन के मुताबिक मंदिर की शैली 10वीं सदी में इस्तेमाल होने वाली शैली के समान है। समूह ने 2.5 फुट ऊंचा शिवलिंग भी बरामद किया। अवशेषों के बीच शिवलिंग सही-सलामत है।

संभावना है कि यहां और भी शिलालेख हो सकते हैं, जो मंदिर और यहां के देवता के बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। लोगों ने राज्य पुरातत्व विभाग से पड़ताल करने की अपील की है।