Breaking News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमचाल के मंडी, शिमला और सोलन में करेंगी जनसभा     |   आज झारखंड और पश्चिम बंगाल रोड शो करेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गाजीपुर में करेंगे रोड शो     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काराकाट, बक्सर और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में NDA उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार     |   पंजाब: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लुधियाना में जनसभा को करेंगे संबोधित     |  

Anant Ambani Pre-Wedding: इवांका ट्रंप ने पहनी साड़ी, शाहरुख ने ड्वेन ब्रावो के साथ मस्ती की

Mumbai: गुजरात के जामनगर में  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिन के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए मेहमान पहले दिन जमकर मस्ती करते दिखे। एवरलैंड में शुक्रवार शाम प्री वेडिंग बैश में कई बॉलीवुड सितारे, दुनिया भर के दिग्गज और खास मेहमान शामिल हुए। अजय देवगन और उनके भतीजे ने अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाई। इस खास फंक्शन में ज्यादातर पुरूष ब्लैक सूट पहने दिखे। क्रिकेटर एम. एस. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी पार्टी में मौजूद थीं।

इससे पहले जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव के लोगों को खाना खिलाया गया। अन्न सेवा में 51 हजार लोगों को न्योता दिया गया। शानदार लुक में दिखीं नताशा पूनावाला ने पति अदार पूनावाला के साथ इस सेलिब्रेशन में शिरकत की। अदार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं।

मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान भी पार्टी में शामिल हुए। इस स्पेशल मौके का हिस्सा बनने के लिए बुलाए गए मेहमानों को भेजे गए इनविटेशन में कहा गया है कि वे हर दिन नए ड्रेस कोड में दिखाई दें और उनकी मदद के लिए बड़ी संख्या में हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और इंडियन वेयर डिजाइनर मौजूद हैं।

इस मौके पर पॉप सिंगर रिहाना, मैजिशियन डेविड ब्लेन और बॉलीवुड के कई मशहूर सिंगर और  आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी मौजूद थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इंडस्ट्रलिस्ट वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

उनकी प्री-वेडिंग एक्टिविटीज को खास अंदाज में प्लान किया गया है ताकि इसमें शामिल होने वाले मेहमान भारतीय संस्कृति की खूबसूरती और स्वाद का मजा ले सकें।