Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अखिलेश यादव ने डिंपल के लिए मांगे वोट, किसानों के लिए किया बड़ा वादा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के कुरावली में चुनावी सभा करते हुए सपा प्रत्याशी और अपनी पत्नी डिंपल यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बड़ा वादा भी किया।

मैनपुरी में चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने कहा- "बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया, इन्होंने नियम ये नहीं बनाया कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए। हम अपने किसान भाइयों को भरोसा दिला के जा रहे हैं। दिल्ली में समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।"