Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित, कई विमानों की लैंडिंग में देरी

हैदराबाद में खराब मौसम के कारण सोमवार की सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर पर उतरने वाला एक उड़ान और एक हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट देरी से चल रही है। विस्तारा एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

विस्तारा ने एक्स पर पोस्ट किया कि बेंगलुरु से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट UK897 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बेंगलुरु लौट आई है और इसके 09:40 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। वहीं मुंबई से हैदराबाद की उड़ान UK873 हैदराबाद हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण मुंबई लौट आई है और इसके 9:15 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।