Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP-कांग्रेस, सीएम मान ने किया ऐलान

चडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के बाद बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि इस मामले के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी। 

सीएम भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है क्या हुआ था। हम सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर जल्द निर्णय देने का आग्रह करेंगे।
हमें देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कोशिश करने की जरूरत है।"

बुधवार को मेयर चुनाव में धांधली से जुड़ी याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। आम आदमी पार्टी ने बैलेट बॉक्स में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हाई कोर्ट से मंगलवार को हुए चुनाव को रद्द करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी।

30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 मत मिले। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। आठ मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दलों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सरकार पर धांधली का आरोप लगाया।