Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कर्नाटक के "पीपुल्स साइकेट्रिस्ट" के नाम से मशहूर श्री राजन्नाचार को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार

भारत सरकार ने 110 शख्सियतों को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की है। पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में एक नाम कर्नाटक के प्रसिद्ध परोपकारी औऱ मनोचिकित्सक (साइक्रेटिस्ट) 75 साल के श्री राजन्नाचार का नाम भी है। इनको लोग प्यार से पीपुल्स साइकेट्रिस्ट भी कहते हैं। 

75 साल के श्री राजन्नाचार ने समाधान काउंसलिंग ट्रस्ट सेंटर शुरू किया था। जिसमें वे मेंटल हेल्थ की समस्याओं का सामना करने वाले लोगों की फ्री में काउंसलिंग करते हैं। पद्मश्री मिलने की जानकारी मिलने पर राजन्नाचार ने कहा, "बहुत खुश हूं क्योंकि कहीं से भी मिली मान्यता खुशी ही लाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर इंसान के लिए जैसे खाना जरूरी है, पानी जरूरी है, प्यार जरूरी है, वैसे ही पहचान भी जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह बीमार लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर की जरूरत होती है, उसी तरह उन्हें लोगों को उनके मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए काउंसलिंग करनी चाहिए। श्री राजन्नाचार ने बैंगलोर के आसपास के कई गांवों को भी गोद लिया है और लोगों का इलाज करते हैं और मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।