Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अगर पार्टी मुझसे मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी तो मैं लड़ूंगा: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की "भोपाल से चुनाव क्यों नहीं लड़ते" टिप्पणी पर पलटवार किया।

दिग्विजय सिंह ने पीटीआई वीडियो से कहा, ''मैं पार्टी का सदस्य हूं। अगर मेरी पार्टी मुझसे नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, तो मैं ऐसा करूंगा।"

सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हैं। हालांकि अभी कांग्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

मोहन यादव ने सिंह पर तंज कसते हुए पूछा था कि वे भोपाल से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं।

सिंह ने 2019 के आम चुनाव में भोपाल से चुनाव लड़ा लेकिन बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए।