Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे नहीं चला मुंबई इंडियंस का जादू

वानखेड़े में खेले गए IPLमैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 207 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। उन्हें हरफनमौला शिवम दुबे का भरपूर साथ मिला, उन्होंने 66 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। अंतिम चार गेंद खेलने आए महेंद्र सिंह धोनी ने पहली तीन गेंदो पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। धोनी ने कुल चार गेंदों में 20 रन बनाए और बाद में यही रन जीत का अंतर बन गए।

इस जीत के साथ, सीएसके के अब आठ पॉइंट हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि एमआई छह मैच खेलकर चार अंकों के साथ 7वें नंबर पर है, जहां से उसकी आगे की राह बहुत मुश्किल नजर आ रही है।