Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

IPL 2024: 8 मैचों में 5 हार...अब प्लेऑफ की राह नहीं रही आसान! जानें समीकरण

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब मुंबई इंडियंस के 8 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है। हार्दिक पांड्या की टीम 8 मैचों में 6 हार के बाद प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है? दरअसल, अगर पिछले सीजनों के प्लेऑफ आंकडे़ं देखें तो मुंबई इंडियंस को कम से कम 16 प्वॉइंट्स की दरकार होगी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा।

कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में मुंबई 
अब तक मुंबई इंडियंस 8 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें महज 3 जीत नसीब हुई है। हार्दिक पांड्या की टीम को 16 प्वॉइंट्स तक पहुंचने के लिए अगले 6 मैचों में 5 जीत दर्ज करने होंगे। इसके अलावा अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा। हालांकि, अगर मुंबई इंडियंस 16 प्वॉइंट्स पर फिनिश करती है तो बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. लिहाजा, मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राहें आसान नहीं हैं।