Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बुमराह बनेंगे ऐसे पहले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह वैसे तो आए दिन कमाल करते ही रहते हैं, तो वहीं वह आज एक और रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं, दरअसल, बुमराह ने आईपीएल के अपने पहले मैच में तीन विकेट झटके जिसके बाद उन्होंने महारिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़े दिए अब उन्हें सिर्फ दो विकेट की दरकरार है, जिसके बाद वह पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। दअसल, मुंबई अगला मैच बुधवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जो राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर बुमराह दो विकेट लेते ही आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के लिए 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 

हालांकि, बुमराह के आईपीएल करियर की बात करें तो 121 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों की 121 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 22.93 की औसत से 148 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 5/10 का रहा है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.36 की रही है।